वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता बरामद
वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0220/2026 धारा 137(2), 87,64 (m) बी0एन0एस0 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट थाना लोहता कमि० वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी - ग्राम भट्ठडी थाना लोहता कमि० वाराणसी को दिनांक 13.09.2026 को समय करीब 17.35 बजे, थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत मुढैला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 18.07.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी द्वारा थाना लोहता पर, वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लोहता द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 नत्थू प्रसाद द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अर्जुन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी- ग्राम भट्ठी थाना लोहता कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 13.09.2026 को समय करीब 17.35 बजे, मुढेला तिराहा थाना लोहता कमि० वाराणसी से।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र 17 वर्ष बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 0220/2026 धारा- 137(2), 87, 64m बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 नत्थू प्रसाद थाना लोहता कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 मो० आरिफ थाना लोहता कमि० वाराणसी।
4. म0का0 पिंकी यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी