वाराणसी थाना मण्डुवाडीह के तेजतर्रार दरोगा विवेक यादव ने अपनी सूझबूझ से घर से जेवरात के लापता महिला को खोजकर परिजनो के सुपुर्द किया
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह के तेजतर्रार दरोगा विवेक यादव ने अपनी सूझबूझ से घर से जेवरात के लापता महिला को खोजकर परिजनो के सुपुर्द किया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर पंजीकृत गुमशुदगी न0 027/2026 के गुमशुदा व आभूषण तथा नगद को मात्र 04 दिवस के अन्दर दिनांक 09.05.2026 को गुड़गांव हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
थाना मण्डुवाडीह पुलिस के इस कार्य के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 05.05.2026 को आवेदक द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर खुद की पत्नी के घर से बिना बताये अपने साथ सोने चांदी के आभूषण व कुछ नगद लेकर कहीं चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर गुमशुदगी दर्ज किया गया जिसकी जाँच उ०नि० विवेक यादव को सुपुर्द हुई।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1 - उ0नि0 विवेक यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
2 – का0 आलोक यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
3 - का0 दिलीप कुमार थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
4 - रि0म0का0 प्रिंसी त्रिपाठी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार