वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा फर्म/कम्पनी के हिसाब में हेरा-फेरी करते हुए धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा फर्म/कम्पनी के हिसाब में हेरा-फेरी करते हुए धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0612/2025 धारा 318(4), 319 (2), 316 (5) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त 01- अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मझवार खास थाना चन्दौली जनपद चन्दौली वर्तमान पता ओमनगर कलोनी बेनीपुर सारनाथ जनपद वाराणसी को पूछताछ के दौरान आज दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 12.35 बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त के संबंध में थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-15.12.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादी अमित कुमार द्वारा वादी के रजिस्टर्ड फर्म/कम्पनी का बकाया पैसा ग्राहकों से वसूल कर लेजर के हिसाब में हेरा-फेरी करते हुए अपने फर्म मालिक से अमानत में खयानत कर, छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए पैसा हड़प लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० बुद्ध राज द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मझवार खास थाना चन्दौली जनपद चन्दौली वर्तमान पता ओमनगर कलोनी बेनीपुर सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय थाना सारनाथ परिसर से, दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 12.35 बजे ।
विवरण पछताछ- अभियुक्त अमित कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं वाराणसी में एक ट्रेडिग कम्पनी में एकाउण्ट का कार्य देखता था, जिसमें मुझे 10,000/- रू० महिना अपने मालिक से मिलता था।
कम्पनी में काफी पैसों का लेन देन होता था। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में कम्पनी का पैसा मेरे द्वारा हेर-फेर किया गया था और वह पैसा मैंने अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0612/2025 धारा 318 (4), 319 (2), 316(5) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 बुद्ध राज थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अवैध पार्किंग एवं यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध चेकिंग अभियान
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शहजाद को गिरफ्तार किया गया