•   Thursday, 16 Jul, 2026
Wanted accused arrested in connection with non bailable warrant (NBW) by Varanasi police station Sin

वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट NBW से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट NBW से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम, जनपद वाराणसी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। 

अभियान के दौरान मु0नं0 53796/2025, मु0अ0सं0 96/2025, धारा 318(4), 316(2), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त बुलन्दर यादव उर्फ बुलेन्दर यादव पुत्र फौजदार यादव, निवासी ग्राम दशरथपुर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बुलन्दर यादव उर्फ बुलेन्दर यादव पुत्र फौजदार यादव, निवासी ग्राम दशरथपुर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 कौशल किशोर, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 राकेश सरोज, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)