वाराणसी थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे से संबंधि वांछित अभियुक्त
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे से संबंधि वांछित अभियुक्त
पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 82/2022 धारा 376, 506 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त सलमान खान पुत्र मो० समीम खान, निवासी रहीमपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी को जवाहर नगर तिराहे के पास थाना सिगरा से आज दिनांक:- 09.05.2022 को समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सिगरा धनन्जय कुमार पाण्डेय ने बताया घटना का विवरण ,अभियुक्त का विवरण व गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण जो कि निम्न है
दिनांक 17.03.2022 को वादिनी/पीड़िता द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिगरा मे मु0अ0सं0-0082/2022 धारा 376, 506 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्र०नि० धनन्जय कुमार पाण्डेय थाना सिगरा द्वारा संपादित की जा रही है।
सलमान खान पुत्र मो० समीम खान निवासी रहीमपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० धनन्जय कुमार पाण्डेय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।, हे0का0 कृष्णानन्द राय थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी,का० अवधेश पटेल थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी,का0 ओमप्रकाश सिंह थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी उपस्थित थे जिनके प्रयास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 519.5 कि०ग्रा० अवैध मादक पदार्थों कीमत करीब 2 करोड 60 लाख रूपये के विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गयी
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने व जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली देने तथा जान से मारने की धमकी देने आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार