•   Monday, 20 Apr, 2026
While arresting two accused wanted in a case of attempted murder Varanasi's Chaubeypur police station took one juvenile into police custody.

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा प्राण घातक हमला करने के मामले मे वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए, 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा प्राण घातक हमला करने के मामले मे वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए, 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0188/2026 धारा 115(2), 352,351 (3), 110 बी0एन0एस० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तगण 01. पारसनाथ तिवारी पुत्र बनारसी तिवारी निवासी ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, 02. पिन्टू तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारीनिवासी ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 12.30 बजे ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार करते हुए, 01 नफर बाल अपचारी (उम्र करीब उम्र 17 वर्ष) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। 

उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-17.04.2026 को विपक्षीगण द्वारा वादी के जीजा को गालियाँ देते हुए लाठी-डण्डे व राड से मारने-पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0-0188/2026 धारा 115 (2),352,351 (3), 110 बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवप्रकाश वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त/बाल अपचारी का विवरण-

01. पारसनाथ तिवारी पुत्र बनारसी तिवारी निवासी ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, उम्र 65 वर्ष।

02. पिन्टू तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी,

उम्र 41 वर्ष ।

03. 01 नफर बाल अपचारी, उम्र करीब उम्र 17 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय- ग्राम गौरडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी से, दिनांक-19.04.2026 को समय करीब 12.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0188/2026 धारा 115 (2), 352,351 (3), 110 बी0एन0एस० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 शिवप्रकाश वर्मा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

02- का0 शशि कुमार सरोज थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)