हटाये गए उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया आईपीएस मुकुल गोयल कौन होगा नया डीजीपी पर हो रहा मंथन
हटाये गए उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया आईपीएस मुकुल गोयल कौन होगा नया डीजीपी पर हो रहा मंथन
उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा, जालौन, मैनपुरी, हाथरस, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ जिले के एसपी/एसएसपी के तौर पर सेवाएं दे चुके उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया आईपीएस मुकुल गोयल को हटा दिया गया है। मुकुल गोयल की जगह कौन लेगा इसकी अभी जानकारी नही मिल रही है।
मुकुल गोयल ने जुलाई 2021 में यूपी के पुलिस प्रमुख का पद संभाला था। पद संभालते समय उन्होंने कहा था कि वह अपराध पर नियंत्रण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिसकर्मी संवेदनशील रहें और राज्य के लोगों से जुड़े रहें।
मुकुल गोयल को आदेशों की अवहेलना करने और कामकाज में रुचि न लेने पर हटा दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने और काम में रुचि नहीं लेने पर यह कदम उठाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गोयल को नागरिक सुरक्षा विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। बयान के अनुसार,”पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते डीजीपी के पद से हटा दिया गया है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म