गाजीपुर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
गाजीपुर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
दिलदारनगर(गाजीपुर) स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह करीबन 7:55 बजे अप सीमांचल एक्सप्रेस आकर रुकी थी । जब ट्रेन खुलने लगी तभी अचानक पीली शर्ट काला पेंट और नीला रंग का हवाई चप्पल पहने एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बहुत देर से लूप लाइन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शायर माता मंदिर से थोड़ा पहले बैठा हुआ था जब ट्रेन रुकी तो वह ट्रेन के पास जाकर बैठ गया और जैसे ही ट्रेन खुली तो आप ट्रेन की तरफ लपका वहीं पास में खड़ा एक युवक अचानक यह सब देख युवक को पकड़कर खींचना चाहा लेकिन तब तक वह युवक ट्रेन की जद में आ चुका था जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया और एक पैर भी कट के अलग हो गया ।
घटना की जानकारी कार्यरत स्टेशन मास्टर को मिलने पर इसकी जानकारी मेमो के द्वारा जीआरपी चौकी को दी गई। जीआरपी चौकी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गए किंतु लाख कवायद के बाद भी मृत युवक कौन था और कहां का था ज्ञात नहीं हो सका।इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी चौकी प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर युवक के शव को फिलहाल शिनाख्त के लिए रखा गया है। मृतक के पास से कोई ऐसी चीज भी बरामद नहीं हुई कि जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म