वाराणसी जलाली पट्टी सब्जी मंडी के गड्ढे में मिला शव
Varanasi ki aawaz
वाराणसी जलाली पट्टी सब्जी मंडी के गड्ढे में मिला शव
वाराणसी:-मंडुवाडीह थाना अंतर्गत बरेका चौकी क्षेत्र के जलाली पट्टी सब्जी मंडी के पीछे गड्ढे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जलाली पट्टी सब्जी मंडी के पीछे गड्ढे में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे बरेका चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पटेल ने शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराया तो पता चला यह व्यक्ति बलिया का रहने वाला है इसका नाम प्रेम शंकर यादव ग्राम सागरपाली थाना फेफना का रहने वाला है यहां पहाड़ी गांव में अपने भाई सत्य नारायण यादव के यहां दवा कराने के लिए आया था उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- अनुराग पाण्डेय. संवाददाता वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित