•   Thursday, 09 Apr, 2026
103 passengers were caught travelling without tickets on the Chhapra Siwan Thawe Jalalpur Mashrakh Chhapra Kachari railway section.

टिकट लेकर यात्रा करने छपरा सिवान थावे जलालपुर मशरख छपरा कचहरी रेलखण्ड पर 103 यात्रियों को पकड़ा गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

टिकट लेकर यात्रा करने छपरा - सिवान- थावे-जलालपुर - मशरख - छपरा कचहरी रेलखण्ड पर 103 यात्रियों को पकड़ा गया

वाराणसी 08 अप्रैल 2026; मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के  नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में  आज 8 अप्रैल 2026 बुधवार  को वाराणसी मंडल के छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे,मशरख, छपरा कचहरी ,स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे - मशरख रेल खण्ड पर सघन  टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया।

इस दौरान उक्त रेल खण्ड  पर चलने वाली गाड़ी संख्या  75103 छपरा थावे डेमू , 75105 थावे नकहा जंगल डेमू , 55036 गोरखपुर सिवान सवारी गाड़ी, 55109 थावे मशरख छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट  चेकिंग की गई है।

इस टिकट जांच अभियान टीम के  टिकट जाँच दल में   मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर,राजेश सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार,सुधाकर मिश्रा, प्रकाश कुमार,श्रीमती प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी  सहित कुल 08  टिकट जाँच कर्मचारियों  एवं 01  रेलवे सुरक्षा बल के  जवान  के सहयोग से  सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा  एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 103 यात्रियों को पकड़ा गया और  उनसे  रेल राजस्व  के रूप में रु 27850 (सताइश हजार आठ सौ पच्चास  रूपये)  जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया ।

उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल  खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । 

वाराणसी मंडल के  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना  उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।  

अशोक कुमार

जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)