•   Wednesday, 15 Apr, 2026
A joint police team of Varanasi's Lalpur Pandeypur police station and SOG arrested a total of 56 pac weighing 88 kg one vehicle Bolero and one accused.

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि०ग्रा० व एक अदद वाहन-बोलेरो व 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि०ग्रा० व एक अदद वाहन-बोलेरो व 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त, अपराध महोदय एवं अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में दिनांक-15.04.2026 को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर व एस०ओ०जी० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह एवं एस०ओ०जी० टीम के उ०नि० गौरव सिहं-प्रभारी एसओजी, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रह्मदेव, मु०आ० प्रमोद सिंह, आ० अवनीश पाण्डेय, आ० आलोक मौर्य, आ० दिनेश कुमार, आ० पवन कुमार तिवारी, आ० प्रेम पटेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र लालपुर-पाण्डेयपुर के पहड़िया मण्डी में नाजायज मादक पदार्थ की गाड़ी से लाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बिक्री की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पुष्ट होने के बाद उक्त स्थान पर थाना लालपुर-पाण्डेयपुर एवं एसओजी प्रथम टीम द्वारा संयुक्त रुप से दबिश दी गयी तो नाजायज गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि0ग्रा0 व एक अदद वाहन-बोलेरो व 01 नफर अभियुक्त-कपिलदेव सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह, नि०-रसूलपुर थाना शिकारपुर जनपद-बुलन्दशहर, हाल-पता-म0न0-120 फर्स्ट फ्लोर डी ब्लॉक गुरुद्वारा के पास जे0जे0 नगर कॉलोनी नेहरु बिहार तिमारपुर, उत्तरी दिल्ली, उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नाजायज गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि०ग्रा० व एक अदद वाहन-बोलेरो बरामद हुआ। उक्त के संबंध में थाना लालपुर-पाण्डेयपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक-15.04.2026 को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर व एस०ओ०जी० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाजायज गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि0ग्रा0 व एक अदद वाहन-बोलेरो व 01 नफर अभियुक्त अभियुक्त-कपिलदेव सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 105/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 336 (3) बीएनएस पंजीकृत की गयी, जिसकी विवेचना उ०नि० धर्मेन्द्र वर्मा द्वारा संपादित की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः- अभियुक्त-कपिलदेव सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह, नि०-रसूलपुर थाना शिकारपुर जनपद-बुलन्दशहर, हाल-पता-म0न0-120 फर्स्ट फ्लोर डी ब्लॉक गुरुद्वारा के पास जे० जे० नगर कॉलोनी नेहरु बिहार तिमारपुर, उत्तरी दिल्ली, उम्र करीब 46 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः- अवैध गांजा कुल 56 पैकेट, वजन-88 कि0ग्रा0, 200 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, 01 अदद वीवो मोबाइल फोन, व 01 अदद वाहन-बोलेरो, वाहन नं0 JH10 BJ 7297.

गिरफ्तारी का दिनांक एवं स्थानः- 15.04.2026 को अभियुक्त-कपिलदेव सिंह को पहड़िया मण्डी के गेट नं0-01 से

सीआरपीएफ कैम्प के पीछे थाना लालपुर-पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0105/2026 धारा 08/20 NDPS एक्ट, धारा 336(3) बीएनएस थाना लालपुर-पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 61/2020 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुरा

3. मु0अ0सं0 193/2022 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुरा

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर।

2. उ0नि0 गौरव सिहं-प्रभारी एसओजी।

3.उ0नि0 आयुष पाण्डेय, एसओजी।

4. मु०आ० ब्रह्मदेव, एसओजी।

5. मु०आ० प्रमोद सिंह, एसओजी।

6. आ० अवनीश पाण्डेय, एसओजी।

7. आ० आलोक मौर्य, एसओजी।

8. आ० दिनेश कुमार, एसओजी।

9. आ० पवन कुमार तिवारी, एसओजी।

10. आ0 प्रेम पटेल, एसओजी।

11.उ0नि0 कमलेश कुमार थाना लालपुर-पाण्डेयपुर।

12. मु०आ० सिद्धार्थ राय, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर।

13. आ० सूरज तिवारी थाना लालपुर-पाण्डेयपुरा

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)