वाराणसी थाना कैण्ट की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त अजय गिरि एसटीएफ व गिरफ्तार
वाराणसी थाना कैण्ट की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त अजय गिरि एसटीएफ व गिरफ्तार।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में एसटीएफ व थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना कैण्ट कमि० वाराणसी क्षेत्र से 01 नफ़र अभियुक्त अजय गिरि पुत्र मंगला गिरि निवासी-मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद- मऊ को आज दिनांक 26.04.2026 समय 01.58 बजे इमलिया घाट फुलवरिया से कुल 107.140 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट द्वारा मु0अ0सं0-0206/2026 धारा- 8/20/29/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट में पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अजय गिरि पुत्र मंगला गिरि निवासी-मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद- मऊ उम्र 42 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 26.04.2026 समय 01.58 बजे व इमलिया घाट फुलवरिया थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
बरामदगी का विवरण-
1. 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख)
2. घटना में परिवहन किया जा रहा 01 अदद चारपहिया वाहन
3. 02 अदद मोबाईल
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-0206/2026 धारा 8/20/29/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरणः-
पुलिस टीम थाना कैण्ट-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि० वाराणसी,
2. उ0नि0 आशुतोष तिवारी
3. का0 रामकृष्ण
4. का0 नागेन्द्र कुमार
5. का0 प्रिंस तिवारी
पुलिस टीम एसटीएफ-
1. उ0नि0 अमित कुमार तिवारी (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
2. हे० का० पवन गौतम (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
3. हे0का0 रविन्द्र सिंह (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
4. हे0का0 स्वरुप पाण्डेय (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
5.हे0का0 जितेन्द्र वर्मा (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
6. हे0का0 आलोक पाण्डेय (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ)
7. का0 आदित्य पाल (एस टी एफ एच क्यू लखनऊ).
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कैण्ट की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त अजय गिरि एसटीएफ व गिरफ्तार
उ0प्र0 विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक हुआ सम्पन्न, जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन के नीतियों को लेकर दिखाई नराजगी