•   Thursday, 21 May, 2026
A joint team of Varanasi Police Station Lohta and SOG arrested one accused with a total of 54.160 kg

वाराणसी थाना लोहता पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कुल 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कुल 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियाँ के कुशल नेतृत्व में एसओजी व थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना लोहता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान से 01 नफ़र अभियुक्त वकील बिन्द पुत्र स्व० राधेश्याम बिन्द निवासी ग्राम रंगपुर थाना दरियांव जनपद रोहतास राज्य बिहार को दिनांक 19.05.2026 को समय करीब 16.50 बजे सभईपुर अण्डरपास के पास से कुल 54.160 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0162/2026 धारा- 8/20 एन0डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण -

दिनांक 19.05.26 को थाना लोहता पुलिस व एसओजी वाराणसी टीम द्वारा थाना लोहता क्षेत्र में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग किया जा रहा था तभी हरहुआ की तरफ से एक माल वाहक ट्रक तेजी से आती हुई दिखायी दिया, संदेह के आधार पर उक्त वाहन को रोका गया। 

वाहन को अभियुक्त वकील बिन्द चला रहा था जिससे पूछने पर बताया कि फल लेने के लिए बिहार से प्रयागराज जा रहा हूँ। सघनता से चेकिंग की गयी तो ट्रक से अवैध गाँजा बरामद हुआ। 

जिसके संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्याही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

वकील बिन्द पुत्र स्व० राधेश्याम बिन्द निवासी ग्राम रंगपुर थाना दरियाव जनपद रोहतास राज्य बिहार उम्र करीब 29 वर्ष।

पूछताछ का विवरण -

अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि अन्य राज्य से गाँजा खरीदकर ट्रक के आगे के तरफ बने डिवाइडर में छिपा दिया था ताकि किसी को जानकारी न हो सके तथा अधिक लाभ हेतु स्थानीय बाजारों में बेचने हेतु लेकर जा रहा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 19.05.2026 समय 16.50 बजे, थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत सभईपुर अण्डरपास के पास से ।

बरामदगी का विवरण-

1. 54.160 किग्रा अवैध गांजा अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये

2. घटना मे प्रयोग किया जा रहा 01 अदद ट्रक।

3. 580/- रुपये नगद बरामद।

आपराधिक इतिहास/संबंधित अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-0162/2026 धारा 8/20एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि उड़ीसा राज्य के अट्ठामाली अन्गुर जनपद में भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें में जेल जा चुका हूँ। अन्य राज्य के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, व०उ०नि० राज दर्पण तिवारी, उ0नि0 मो० परवेज, उ०नि० योगेन्द्र कुमार, उ०नि० ऋतुराज मिश्रा, उ0नि0 कौशल कुमार सिंह, हे0का0 विकल्प राय, हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह, का० अजीत कुमार व का० ऋषिकेश राय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी तथा एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह मय टीम ।

सोशल मीडिया सेल 

पुलिस उपायुक्त 

वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)