वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की अध्यक्षता में प्राधिकरण कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की अध्यक्षता में प्राधिकरण कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
बैठक में सभी जोनों के ज़ोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कम्पाउंडिंग मानचित्र, जमा धनराशि की स्थिति, अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
उपाध्यक्ष ने सभी जोनों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मानचित्र/ लेआउट स्वीकृति की प्रक्रिया को सुचारु एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक असुविधा न हो।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जोन में अवैध प्लाटिंग अथवा अवैध निर्माण की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इस संबंध में नियमित निरीक्षण, सतर्क निगरानी तथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि नियोजित एवं संतुलित शहरी विकास के लिए नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है और इस दिशा में सभी अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी रोहनिया थाना के नवर्निर्माण कार्य का शिलान्यास, नवीन थाने पर आगन्तुकों के बैठने हेतु, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं कैफेटेरिया की होगी विशेष व्यवस्था
