•   Saturday, 21 Feb, 2026
Varanasi Police Station Phoolpur Police arrested the accused with 10 liters of illegal raw liquor.

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती के पास अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए अभियुक्त दूधनाथ पुत्र मुनीब, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 53 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 56/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के जीविकोपार्जन एवं भरण-पोषण हेतु उसकी बिक्री करता था। आज वह उक्त शराब बेचने के उद्देश्य से मौके पर खड़ा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)