वाराणसी थाना फूलपुर मनीष हत्याकांड में फरार 05 वांछित अभियुक्तों पर प्रत्येक पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित
वाराणसी थाना फूलपुर मनीष हत्याकांड में फरार 05 वांछित अभियुक्तों पर प्रत्येक पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित
दिनांक 26.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में अनियंत्रित कार द्वारा एक महिला को टक्कर मारने के पश्चात आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों द्वारा कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों— मनोज प्रजापति , हरिश्चन्द्र राजभर ,योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रकरण में शेष 05 वांछित अभियुक्त— आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी— घटना के पश्चात से लगातार फरार चल रहे हैं।
इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, किन्तु अभियुक्तगण न तो गिरफ्तार हो पा रहे हैं और न ही मा० न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
उक्त के दृष्टिगत, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक अभियुक्त पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर मनीष हत्याकांड में फरार 05 वांछित अभियुक्तों पर प्रत्येक पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित