महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
वाराणसी:- जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के सकुशल दर्शन पूजन / जलाभिषेक के पुख्ता इंतज़ाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मार्कण्डेय महादेव मंदिर व घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक कर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन हेतु समग्र व्यवस्था और विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
इसमें भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा मंदिर क्षेत्र व घाट की साफ़ सफाई व्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
अधिकारी द्वय ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र, लगने वाले मेला क्षेत्र और घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा और मंदिर के मुख्य पुजारी से बातचीत कर आवश्यक व्यवस्थाओं के बावत पूरी जानकारी ली।
उन्होंने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएँ ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मार्कंडेश्वर मंदिर के आसपास की क्षेत्रों की मल्टीपल साफ सफाई के लिए डीपीआरओ को सफाई कार्मिकों और सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।
मंदिर परिसर और गेट के बाहर महिला पुलिस कर्मियों और मंदिर प्रबंधन समिति को अपने वालंटियर की तैनाती के निर्देश दिए गए।
मंदिर के बाहर जिगजैग बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के मद्देनजर निर्माणाधीन सड़क एवम अन्य खराब मार्गों पर ठीक कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए।
घाट पर डीप वाटर बैरिकेडिंग,चेंजिंग रूम,मोबाइल टॉयलेट,पीने के पानी टैंकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि घाट पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रहे,खराब लाइटों को तत्काल दुरुस्त करवाया जाए।
उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाने और पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा घाट जल पुलिस चौकी स्थापित करने और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम स्थापित कर कार्मिकों की तैनाती कर दी जाए। कहा कि कोई भी नाविक लोगों को बिना लाइफ जैकेट के नाव की सवारी न कराएं,ये सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित अधिकारी नाविकों के साथ बैठक अवश्य कर लें।विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
कहा कि मंदिर परिसर और घाटों पर लगे कैमरे संचालित होने चाहिए।
श्रद्धालुओं के जूते और चप्पल की सुरक्षा हेतु क्लॉक रूम/लॉकर रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सभी अधिकारियों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर एसडीएम नितिन सिंह,डीसीपी प्रमोद कुमार,डीपीआरओ,एएमए जिला पंचायत,तहसीलदार,संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल व सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वाराणसी/दिनांक: 09 फरवरी 2026 (सूचना विभाग)
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
जनगणना–2027 हेतु वाराणसी मंडल की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी
महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण
