वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुजीत गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुजीत गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस0 थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त सुजीत पुत्र अशोक कुमार भारती उर्फ माले निवासी धनपालपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को दिनांक-24.03.2026 को समय करीब 17.30 बजे भदवर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-14.03.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने प्रतिवादी सुजीत द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला-फुसला कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना रोहनिया में मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुजीत पुत्र अशोक कुमार भारती उर्फ माले निवासी धनपालपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
भदवर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से, दिनांक-24.03.2026 को समय करीब 17.30 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0075/2026 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस० थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 राम गोविन्द यादव थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 रावेन्द्र कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0का0 कविता चौधरी थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुजीत गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
