•   Wednesday, 14 Oct, 2026
Dr. Manoj Kumar Shah of Kashi has been nominated as a member of the CGHS Joint Working Group of the

काशी के डॉ. मनोज कुमार शाह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के CGHS ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप के सदस्य नामित

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

काशी के डॉ. मनोज कुमार शाह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के CGHS ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप के सदस्य नामित

- उत्तर प्रदेश से एकमात्र नामित सदस्य होने का गौरव

- 43 लाख से अधिक पंजीकृत लाभार्थियों वाली स्वास्थ्य योजना के सुधारों में निभाएंगे भूमिका

- ⁠पूर्वांचल एवं वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

वाराणसी:- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) में सुधारों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े नीतिगत विषयों पर परामर्श के लिए गठित ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप में वाराणसी के स्वास्थ्य क्षेत्र के उद्यमी एवं सलाहकार डॉ. मनोज कुमार शाह को सदस्य नामित किया है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, उनका नामांकन हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NATHEALTH) की ओर से किया गया है।

CGHS केंद्र सरकार के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके पात्र आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण योजना है। 17 मार्च 2026 को राज्यसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत 43,67,202 लाभार्थी पंजीकृत थे और 2,824 स्वास्थ्य संस्थान पैनलबद्ध थे। इतने व्यापक नेटवर्क में गुणवत्तापूर्ण उपचार, पारदर्शी बिलिंग, समयबद्ध चिकित्सा दावा निस्तारण और शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप में अस्पतालों की पैनल संबंधी प्रक्रिया, रोगी सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन, चिकित्सा दावों, भुगतान तथा व्यवस्थागत समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

डॉ. शाह को रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेवाओं और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। अपने नामांकन पर उन्होंने डिजिटल तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विवेकपूर्ण उपयोग, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया।

डॉ. शाह रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। उनका नामांकन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी राष्ट्रीय विमर्श में वाराणसी एवं पूर्वांचल की उल्लेखनीय सहभागिता है।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)