•   Thursday, 26 Nov, 2026
Varanasi Kotwali police arrested the accused related to rape.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित आरोपी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर दिनांक 22.11.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 0282/2026, धारा 137 (2) bns व बढ़ोत्तरी धारा 87,64 (2) (m), 64 (1)bns व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 22.11.2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 282/2026 धारा 137 (2) bns व बढ़ोत्तरी धारा 87,64 (2) (m), 64 (1) bns व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसके बाद दिनांक 26.11.2026 को चौक के आगे बांसफाटक के आगे जालान्स के सामने से वांछित अभियुक्त करन सेठ को पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से पकड़ लिया गया, पकड़े गए अभियुक्त को पूछताछ हेतु थाना स्थानीय पर लाया गया।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-282/2026, धारा- 137 (2) bns व बढ़ोत्तरी धारा 87,64 (2) (m), 64 (1) bns व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- करण सेठ पुत्र सुशील सेठ निवासी एन 15/501-ई-5 जीवाधीपुर, खोजवा, बजरडीहा, थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान व समयः दिनांक 26.11.2026 समय 01.05 बजे स्थान- बांसफाटक के आगे जालान्स के सामने, थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार बंधु, चौकी प्रभारी गायघाट थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

2. का० प्रभात कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

3. का० अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)