वाराणसी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले 2 और तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले 2 और तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी:- लंका क्षेत्र में सिपाही अमित शुक्ला पर फायरिंग करने वाले गैंग के दो और सदस्यों — अमन मिश्रा (22) और विमल कांत झा (55) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा पहले ही पकड़ा जा चुका है, 3 बदमाश पहले मुठभेड़ में पकड़े गए थे।
जांच के दौरान शिवाजी नगर कॉलोनी में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से 3 देसी पिस्तौल, 143 कारतूस, 19 बैरल, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन सहित 61 प्रकार के औजार बरामद हुए।
पुलिस की बहादुरी को सलाम:
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व और सिपाही अमित शुक्ला की जान की बाजी लगाने वाली कर्तव्यनिष्ठा से ये सफलता मिली। इस अभियान में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, DCP गौरव बंसवाल, ADCP वैभव बांगर और ACP भेलुपुर गौरव कुमार की निगरानी रही।
इनाम: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पूरी टीम को 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी