Kotwali police arrested three gamblers playing online gambling through the online site Play bhagya Laxmi.In; a total of Rs 2330/- cash and one mobile phone were recovered from their possession.
ऑनलाइन साइट Play bhagya Laxmi.In के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे 03 जुआरी
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2330/- रुपया नगद व 01 मोबाइल फोन बरामद ।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट/जुआ आदि की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूध सट्टी विशेश्वगंज के पास से दिनांक 09.02.2026 को 03 जुआरियों को Play bhagya Laxmi.In के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 2330/- रुपया नगद व 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
घटना का विवरणः- दिनांक 09/02/2026 को उ0नि0 प्रिंस तिवारी मय हमराह मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव व
आरक्षी प्रवीण सिंह के साथ विशेश्वरगंज चौराहे पर देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व यातायात व्यवस्था में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि कुछ लोग दूध सट्टी में ऑनलाइन जुआ खेल रहे है यदि शीघ्रता किया जाये तो पकड़े जा सकते है कि इस सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंचा उक्त स्थान पर बैठे व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घेर घार कर तीनों व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से कुल 2330/- रुपये व 01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 30/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
विवरण पूछताछः - गिरफ्तार शुदा तीनो व्यक्तियों से ऑनलाइन भाग्य लक्ष्मी पर जुआ खेलने व उनके पास से बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पूछा गया तो तीनों व्यक्तियो ने एक स्वर मे बताया कि हम लोग मोबाइल मे ऑनलाइन Play bhagya Laxmi.In के माध्यम से जुआ खेल रहे थे तथा आप लोगो के द्वारा पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। तथा और पूछताछ करने पर बता रहे है कि हम लोग मोबाइल के माध्यम से एक बार मे बोली लगाने पर 10 रु0 का टिकट देते है तथा जिस व्यक्ति का टिकट खुलता है उसे 100 रुपये हम लोग देते है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 30/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. सोनू पुत्र स्व० राम जी नावसी म0नं0 जे. 5/6 प्यारे बाबा की मजार थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष।
2. राम भरोस पुत्र लक्ष्मण निवासी सलेपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली, उम्र करीब 28 वर्ष ।
3. नरेश सिंह पुत्र दुलारचन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौबे जी की छावनी वीरपुर भोजपुर बिहार 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक- 09.02.2026 को, स्थानः दूध सट्टी विशेश्वगंज के पास थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
विवरण बरामदगीः -
1. जामा तलाशी के 2330/- रुपये।
2. 01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अमियामण्डी थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
2. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
3. का0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर किया गया उद्घाटन
