•   Friday, 27 Mar, 2026
Varanasi Cantt police team arrested notorious vehicle thief Salim alias Sahil stolen auto vehicle recovered from his possession.

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर सलीम उर्फ साहिल गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया वाहन ऑटो बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर सलीम उर्फ साहिल गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया वाहन ऑटो बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-137/2026 धारा 303 (2) बी0एन0एस0 व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2)/317(4) बी०एन०एस० से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त 01- सलीम उर्फ साहिल पुत्र राजू हासमी पता धमरिया थाना लोहता कमि० वाराणसी को दिनांक-26.03.2026 को समय करीब 00.40 बजे हजरत बाबा अली बक्स शहीद मजार थाना कैण्ट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 अदद वाहन ऑटो बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-24.03.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने वादिनी का ऑटो जिसका वाहन संख्या UP65CT 9711 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक-17.03.2026 को चोरी कर लेने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-137/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मुन्ना यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

सलीम उर्फ साहिल पुत्र राजू हासमी पता धमरिया थाना लोहता कमि० वाराणसी, उम्र 21 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

हजरत बाबा अली बक्स शहीद मजार थाना कैण्ट वारा0 से, दिनांक-26.03.2026 को समय करीब 00.40 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

01 अदद चोरी गया ऑटो बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0137/2026 धारा 303 (2)/317(2)/317 (4) बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-0046/2026 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. मु0अ0सं0-0192/2025 धारा 303(2), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

2- उ0नि0 मुन्ना यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

3- उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

4- उ0नि0 प्रवेश कुंतल थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

5- उ0नि0 बलवंत कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

6- हे0का0 दुर्गविजय त्रिपाठी थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)