वाराणसी थाना सिगरा में SOG-2 की बड़ी छापेमारी: जुए के अड्डे से 47 जुआरी गिरफ्तार, ₹21 लाख से ज्यादा नकद बरामद रीलबाज दरोगा पुलिस कमिश्नर के राडार पर..आम जनता की निगाह कमिश्नर के कार्यवाही पर
वाराणसी थाना सिगरा में SOG-2 की बड़ी छापेमारी: जुए के अड्डे से 47 जुआरी गिरफ्तार, ₹21 लाख से ज्यादा नकद बरामद
रीलबाज दरोगा पुलिस कमिश्नर के राडार पर..आम जनता की निगाह कमिश्नर के कार्यवाही पर
वाराणसी:- पुलिस उपायुक्त अपराध के आदेश पर जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2026 को कमिश्नरेट वाराणसी की SOG-2 टीम ने थाना सिगरा पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई की।
SOG-2 "प्रभारी पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में" टीम ने रथयात्रा, केशव पान भंडार के पास मकान संख्या *D 59/1 E (D कुसुमकुंज)* में छापेमारी की। मौके पर एक कमरे में जुआ खेल रहे "47 अभियुक्तों को गिरफ्तार" किया गया।
बरामदगी:
- माल फड़ से ₹19,53,455/-
- जामा तलाशी से ₹1,58,510/-
- *कुल ₹21,11,965/- नकद*
- 53 मोबाइल फोन
- 52 ताश के पत्ते व 10 नई गड्डियां
पूछताछ में पता चला कि भवन स्वामी विशाल सिंह द्वारा रोशन कुमार, रफीक खान एवं विजय जायसवाल के सहयोग से प्रतिदिन के हिसाब से पैसे लेकर जुआ खिलाया जाता था। मौके से विशाल सिंह के ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक कार्ड भी मिले हैं।
सभी के विरुद्ध धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
आम जनता का सवाल: विगत कई महीनों से चल रहा था ये अड्डा, आखिर सिगरा पुलिस मौन क्यों थी? SOG-2 की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा में SOG-2 की बड़ी छापेमारी: जुए के अड्डे से 47 जुआरी गिरफ्तार, ₹21 लाख से ज्यादा नकद बरामद रीलबाज दरोगा पुलिस कमिश्नर के राडार पर..आम जनता की निगाह कमिश्नर के कार्यवाही पर