•   Sunday, 20 Sep, 2026
New initiative for better policing in Commissionerate Varanasi. Police Commissioner Mohit Agarwal in reviewed time barred investigations and gave necessary instructions on crime control public hearing and facilities for police personnel.

कमिश्नरेट वाराणसी में बेहतर पुलिसिंग की नई पहल पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना कैण्ट का किया निरीक्षण, कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मी की सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

कमिश्नरेट वाराणसी में बेहतर पुलिसिंग की नई पहल पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना कैण्ट का किया निरीक्षण, कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मी की सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट का निरीक्षण कर वरूणा जोन के सर्किल कैण्ट एवं रोहनियां के थानों में लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध नियंत्रण, प्रभावी जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, मेस, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाएं बेहतर रखने को कहा।

प्रमुख बिन्दुः

1. कालबाधित विवेचनाओं के निस्तारण पर विशेष जोर

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल कैण्ट एवं रोहनियां के थानों की कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन, समयबद्ध निस्तारण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

2. थाना गोद लेने की पहल से बेहतर होगी पुलिसिंग

अधिकारी करेंगे नियमित पर्यवेक्षण

कमिश्नरेट में थाना गोद लेने की पहल के तहत अधिकारियों को थानों की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण की नियमित समीक्षा करने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

3. साइबर एवं तकनीकी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश

आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से साइबर सुरक्षा, प्रतिबिम्ब एप, सीसीटीएनएस, आरटीसी, जेडएफडी, फॉरेंसिक जांच, साक्ष्य संकलन, सीडीआर एवं आईपीडीआर के संबंध में जानकारी ली और दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।

4. मिशन शक्ति केन्द्र को बनाया जाएगा अधिक प्रभावी

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान

मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, हॉस्टल एवं कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने, महिलाओं की समस्याएं जानने तथा 1090, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन की जानकारी देने के निर्देश दिए।

5. संस्थानों में सीसीटीवी व्यवस्था की नियमित जांच

महिला एवं छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

महिला पुलिसकर्मियों को शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता जांचने, कमियां मिलने पर नोटिस देने तथा शोहदों एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

6. महिला पुलिसकर्मियों की फील्ड ड्यूटी सुनिश्चित

गश्त, चेकिंग और जागरूकता अभियान नियमित हों

मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन फील्ड में रहकर गश्त, चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा महिलाओं एवं छात्राओं से नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए।

7. नए रिक्रूटों की दक्षता बढ़ाने पर जोर

साप्ताहिक मूल्यांकन और बीट आवंटन के निर्देश

पुलिस आयुक्त ने नए रिक्रूट आरक्षियों से पुलिसिंग एवं तकनीकी विषयों की जानकारी ली तथा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु साप्ताहिक मूल्यांकन करने और सभी आरक्षियों को बीट आवंटित करने के निर्देश दिए।

8. जनसुनवाई में सौम्य व्यवहार और शत-प्रतिशत समाधान

आगन्तुकों की समस्याओं को प्राथमिकता

जनसुनवाई पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को आगन्तुकों के साथ सौम्य एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने, प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा सकारात्मक फीडबैक के साथ जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए।

9. सुगम यातायात के लिए नियमित स्थलीय निरीक्षण

अतिक्रमण एवं जाम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

संबंधित अधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं हल्का प्रभारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने, जाम की स्थिति रोकने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

10. पुलिसकर्मियों के कल्याण पर विशेष ध्यान

मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था

सभी थानों में पुलिसकर्मियों के लिए मेस की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं का नियमित रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

11. थाना परिसर में स्वच्छता एवं सुविधाओं पर जोर

आगन्तुकों के लिए बेहतर व्यवस्था

थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आगन्तुकों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिलाओं के लिए अलग से दो शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट का निरीक्षण कर वरूणा जोन के सर्किल कैण्ट एवं रोहनियां के थानों में लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना गोद लेने की पहल के तहत अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देने को कहा। पुलिसकर्मियों से साइबर सुरक्षा, प्रतिबिम्ब एप, सीसीटीएनएस, आरटीसी, जेडएफडी, फॉरेंसिक जांच, साक्ष्य संकलन, सीडीआर एवं आईपीडीआर की जानकारी लेते हुए तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। 

मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, हॉस्टल एवं कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, महिलाओं की समस्याएं जानने तथा 1090, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन की जानकारी देने के निर्देश दिए। 

संस्थानों में सीसीटीवी की जांच एवं कमियां मिलने पर आवश्यक कार्रवाई, नियमित फील्ड ड्यूटी, गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा। 

नए रिक्रूट आरक्षियों की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु नियमित मूल्यांकन एवं सभी आरक्षियों को बीट आवंटित करने, जनसुनवाई में सौम्य व्यवहार, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, महिला शौचालय तथा मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।। 

इस दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन सुश्री लिपि नागयाच सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)