•   Saturday, 06 Jun, 2026
On the occasion of World Environment Day a tree plantation programme was organised in the Varanasi Development Authority premises as per the

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर वाराणसी विकास प्राधिकरण का पौधारोपण अभियान सम्पन्न*

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2026 को उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम *"Climate Action (जलवायु कार्रवाई)"* निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा, वित्त नियंत्रक आत्मा प्रकाश वाजपेयी, नगर नियोजक प्रभात कुमार, अधीक्षण अभियंता अजय पवार, अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता शिवाजी मिश्रा एवं अनिरुद्ध पाण्डेय सहित प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के मध्य पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सर्वोच्च आवश्यकता है। 
पौधारोपण हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देना चाहिए।

वाराणसी विकास प्राधिकरण अपनी विकासात्मक गतिविधियों में पर्यावरणीय संतुलन एवं सतत विकास के सिद्धांतों को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता एवं जनसहभागिता के संदेश के साथ हुआ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)