पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ (थाना सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर) के नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ किया गया गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ (थाना सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर) के नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ किया गया गोष्ठी, दिए गए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नवागत आरक्षियों को समाज में “आदर्श पुलिसकर्मी” के रूप में अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के असामाजिक कार्यों से दूर रहें तथा स्वयं को अनुशासित, सौम्य, संयमित, मर्यादित एवं कानून के प्रति जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में प्रस्तुत करें, जिससे विभाग की सकारात्मक छवि बनी रहे।
नवागत आरक्षियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । बिना नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट व तीन सवारी युक्त वाहनों का प्रयोग करने से बचें ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ(थाना सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर) के नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ थाना सारनाथ परिसर में गोष्ठी किया गया।
इस दौरान थानों पर तैनात नवआगंतुक रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि नवागत आरक्षियों हेतु 15-15 दिवस का रोस्टर तैयार कर उनका गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत मूल्यांकन भी नियमित रूप से करते रहें।
प्रत्येक नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अनुभवी कर्मचारियों के साथ जोड़ते हुए बीट का शत-प्रतिशत आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें क्षेत्रीय कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो तथा कार्य निष्पादन में दक्षता विकसित हो सके।
नव नियुक्त आरक्षियों को भविष्य की स्मार्ट एवं तकनीक-आधारित पुलिसिंग के अनुरूप विकसित करने हेतु उन्हें साइबर जागरूकता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों एवं तकनीकी उपकरणों के प्रयोग का नियमित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ।
नए आरक्षियों को ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप एवं RTC (Reducing Traffic Congestion) प्रणाली का प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि तकनीक आधारित सतर्कता के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रत्येक नए आरक्षी को सीसीटीएनएस प्रणाली, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण तथा डीवीआर संचालन की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष और आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप सक्षम बनाया जाए।
ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली की समुचित जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह, संरक्षण व प्रस्तुतिकरण तथा समन के ऑनलाइन निर्गत एवं तामिला कार्य को शीघ्र, सटीक एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर सकें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने SID Creation की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मुकदमे में शत प्रतिशत यूनिक SID बनाने हेतु निर्देश दिए ।
सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि 60 एवं 90 दिवस की समयावधि में पूर्ण की जाने वाली समस्त विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
लापरवाह विवेचकों को कड़ी चेतावनी देते हुए लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि विवेचकों का नियमित ओ.आर. कर विवेचनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं निस्तारण की स्थिति का सतत मूल्यांकन करें, जिससे विवेचनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
आज दिनांक 13.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सर्किल सारनाथ (थाना सारनाथ, चौबेपुर एवं चोलापुर) के नवागत आरक्षियों एवं विवेचकों के साथ थाना सारनाथ परिसर में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के दौरान नवागत आरक्षियों को समाज में “आदर्श पुलिसकर्मी” के रूप में अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने, सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित आचरण बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस आयुक्त ने नवागत आरक्षियों की मूलभूत सुविधाओं, 15-15 दिवस के प्रशिक्षण रोस्टर, सतत मॉनिटरिंग एवं अनुभवी कर्मचारियों के साथ बीट आवंटन पर विशेष बल दिया।
साथ ही साइबर जागरूकता, सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी निरीक्षण, डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य, ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप एवं RTC प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID निर्माण सुनिश्चित करने, विवेचनाओं का 60 एवं 90 दिवस की समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा थाना प्रभारियों द्वारा नियमित समीक्षा एवं मूल्यांकन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच, प्रशिक्षु IPS मानसी दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया