•   Thursday, 26 Feb, 2026
Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal personally came on the roads to ensure

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयं उतरे सड़कों पर, अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयं उतरे सड़कों पर, अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश

1. पुलिस आयुक्त द्वारा शहर क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रथयात्रा, गुरूबाग, भेलूपुर चौराहा, रविन्द्रपुरी रोड, रविदास गेट, मालवीय चौराहा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर किया गया निरीक्षण ।

2. इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा स्वयं बिना नंबर प्लेट के वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।

3. रविदास गेट के पास यातायात व्यवस्था बाधित करने पर पहलवान लस्सी वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई । 

4. गुरूबाग क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गई ।

5. सड़क के किनारे सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु येलो लाइन चिन्हांकन कराए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया, जिससे यातायात सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।

6. सड़क किनारे एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को यातायात बाधा का प्रमुख कारण बताते हुए, अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

7. नो-पार्किंग क्षेत्रों एवं सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। 

8. सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ग्राहक वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही सुनिश्चित कराई जाए।

9. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने, गलत दिशा में वाहन चलाने पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

10. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा गया कि अनुशासित यातायात से ही शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन संभव है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं सड़कों पर उतरकर रथयात्रा, गुरूबाग, भेलूपुर चौराहा, रविन्द्रपुरी रोड, रविदास गेट व मालवीय चौराहा सहित प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण, बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों तथा नियम उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

रविदास गेट के पास पहलवान लस्सी वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बिना नंबर प्लेट वाहनों को सीज किया गया, जबकि गुरूबाग क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर अभियोग पंजीकृत किया गया। सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु सड़क किनारे येलो लाइन चिन्हांकन कराने के निर्देश दिए गए। 

दुकानदारों को अतिक्रमण न करने व ग्राहकों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर सुनिश्चित कराने की सख्त चेतावनी दी गई। 

साथ ही, हेलमेट न पहनने व गलत दिशा में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। 

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)