•   Wednesday, 01 Jul, 2026
Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal went on the road for inspection during gave necessary instructions for the convenience of Kanwar pilgrims and smooth traffic.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी श्रावण मास व Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत सड़क पर उतरकर निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी श्रावण मास व Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत सड़क पर उतरकर निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

1. श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं सड़क पर उतरे, प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

2. पुलिस आयुक्त ने चाँदपुर चौराहा, बौलिया तिराहा, लहरतारा, कैण्ट स्टेशन, चौकाघाट, आंध्रापुल सहित शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्ग का निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

3. चाँदपुर चौराहे से बौलिया तिराहे तक निर्माणाधीन सर्विस लेन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आमजन को आवागमन में असुविधा न हो।

4. श्रावण मास के दौरान कांवड़ मार्गों पर निर्बाध यातायात बनाए रखने हेतु अवैध बस स्टैंड, अनधिकृत वाहन पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

5. ठेला-खुमचा एवं दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

6. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों एवं कांवड़ यात्रियों की आवाजाही वाले संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों एवं सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

7. कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, बैरिकेडिंग, आपातकालीन सहायता एवं त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

8. पुलिस आयुक्त ने प्रमुख मार्गों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन के आसपास अनैतिक, संदिग्ध एवं विधिविरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी श्रावण मास के दौरान लाखों कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने तथा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा चाँदपुर चौराहा, बौलिया तिराहा, लहरतारा, कैण्ट स्टेशन, चौकाघाट एवं आंध्रापुल सहित शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई। 

निरीक्षण के दौरान चाँदपुर से बौलिया तिराहे तक निर्माणाधीन सर्विस लेन के कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे कांवड़ यात्रियों एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

पुलिस आयुक्त ने अवैध बस स्टैंड, अनधिकृत वाहन पार्किंग, सड़क अतिक्रमण एवं ठेला-खुमचा के कारण उत्पन्न यातायात बाधाओं को तत्काल समाप्त करने तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, आपातकालीन सहायता एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सुरक्षित, सुचारू एवं बाधारहित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। 

इस दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन सुश्री लिपि नागयाच, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां एवं सम्बन्धित टी आई, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे । 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)