वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी कर 10,596 किग्रा 105 क्विंटल 96 किग्रा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद, गोदाम स्वामी गिरफ्तार
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी कर 10,596 किग्रा 105 क्विंटल 96 किग्रा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद, गोदाम स्वामी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर गोला दीनानाथ स्थित अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी की गई ।
छापेमारी के दौरान गोदाम से पटाखा निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार की सामग्री, जिसका कुल *वजन 10,596 किलोग्राम (105 क्विंटल 96 किलोग्राम) है,* बरामद की गई । संबंधित गोदाम स्वामी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता पुत्र स्व0 रामनाथ गुप्ता निवासी– सी 9/131 हबीबपुरा थाना चेतगंज वाराणसी, उम्र- 39 वर्ष । को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 251/2026, धारा 5/9B(1)(b), विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं धारा- 288 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गोला दीनानाथ स्थित मकान संख्या के. 65/6-ए एवं के. 65/16 में पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का अवैध रूप से भंडारण किया गया है । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह मय पुलिस बल द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई । तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार की सामग्री कुल 10,596 किलोग्राम बरामद हुई । प्रकरण में संबंधित गोदाम स्वामी को गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण पूछताछ-नपूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि आगामी दशहरा एवं दीपावली के त्योहारों के दृष्टिगत उसके द्वारा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का भंडारण किया गया था, जिसे वह विभिन्न क्षेत्रों में पटाखा निर्माण हेतु विक्रय करता था । अभियुक्त के कथनानुसार, वह वर्ष 1996 से इस व्यवसाय में संलिप्त है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 251/2026, धारा- 5/9B (1) (b) विस्फोटक अधिनियम, 1884, व धारा- 288 बीएनएस थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी ।
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण- राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता पुत्र स्व0 रामनाथ गुप्ता निवासी– सी 9/131 हबीबपुरा थाना चेतगंज वाराणसी, उम्र- 39 वर्ष ।
विवरण बरामदगीः–
1. चारकोल पाउडर – कुल 51 बोरियों में प्रत्येक बोरी का वजन 40 किग्रा, कुल वजन – 2040 किग्रा
2. चारकोल पाउडर – कुल 47 पन्नियों में, प्रत्येक पन्नी सहित सामग्री का वजन 5 किग्रा, कुल वजन – 235 किग्रा
3. चमकीला पाउडर – कुल 07 अदद पीली व सफेद रंग की बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन -50 किग्रा, कुल वजन – 350 किग्रा
4. एल्युमिनियम बुरादा – कुल 07 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन – 35 किग्रा, कुल वजन – 245 किग्रा
5. बोरेक्स पाउडर – कुल 10 अदद गेरुए रंग की बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन – 50 किग्रा, कुल वजन – 500 किग्रा,
6. बोरेक्स पाउडर – कुल 03 अदद खुली बोरियों में, तीनों बोरियों का कुल वजन – 50 किग्रा
7. साल्ट पिटर सफेद रंग का – कुल 36 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 50 किग्रा, कुल वजन – 1800 किग्रा
8. साल्ट पिटर पीले रंग का – कुल 08 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 50 किग्रा, कुल वजन – 400 किग्रा
9. साल्ट पिटर पाउडर – कुल 33 अदद नीले रंग की बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 50 किग्रा, कुल वजन – 1850 किग्रा
10. सेलखड़ी रोल – कुल 17 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 50 किग्रा, कुल वजन – 850 किग्रा
11. अम्लसार – कुल 05 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 60 किग्रा, कुल वजन – 300 किग्रा
12. मैंग्नीशियम पाउडर – कुल 11 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन 50 किग्रा, कुल वजन – 550 किग्रा
13. लाल सुरमा – कुल 01 अदद बोरी में , कुल वजन - 50 किग्रा
14. सफेद सुरमा – कुल 01 अदद बोरी में, कुल वजन – 50 किग्रा
15. एल्युमिनियम पाउडर – कुल 13 अदद बोरियों में, प्रत्येक बोरी का वजन – 25 किग्रा, कुल वजन – 325 किग्रा
16. एल्युमिनियम पाउडर – कुल 02 अदद खुली बोरियों में, कुल वजन – 30 किग्रा
17. पटाखा निर्माण में प्रयुक्त डेटोनेटर/पलीता – कुल 03 पेटी, कुल वजन – 171 किग्रा
18. सेलखड़ी पाउडर – कुल 90 अदद प्लास्टिक पन्नियों में, प्रत्येक पन्नी का वजन 5 किग्रा, कुल वजन – 450 किग्रा
19. एल्युमिनियम पाउडर – कुल 07 अदद टिन के सीलबंद ड्रम में, प्रत्येक ड्रम का वजन – 47 किग्रा, कुल वजन – 329 किग्रा
20. एल्युमिनियम पाउडर – 01 अदद टिन के खुले ड्रम में, कुल वजन – 21 किग्रा
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 रवि सिंह चौकी प्रभारी सप्तसागर, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
3. उ0नि0 अंकित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
4. उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी कबीरचौरा, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
5. उ0नि0 पवन सिंह, चौकी प्रभारी काल भैरव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
6. उ0नि0 सुमित पाण्डेय, जोन काशी कमि0 वाराणसी ।
7. उ0नि0 हिमांशु कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
8. कां0 शिवाजी चन्द्र, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
9. कां0 आशीष यादव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
10. कां0 अमन त्रिपाठी थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
11. कां0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
12. कां0 गंगाराम, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
13. कां0 अरुण कुमार व्यास, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
14. कां0 अरुण कुमार भारती, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
15. कां0 अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
16. कां0 उत्कर्ष कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
17. हे0कां0 सन्तोष राय, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
18. कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
19. कां0 प्रेमसागर पाल, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
20. रि0कां0 नरेन्द्र चौहान, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी कर 10,596 किग्रा 105 क्विंटल 96 किग्रा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद, गोदाम स्वामी गिरफ्तार
वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 4 नफर जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 2150/- रुपये माल फड़ व 2050/- रुपये जामातलाशी से बरामद