लखनऊ आशियाना चौराहे पर सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया
लखनऊ आशियाना चौराहे पर सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया
लखनऊ:-अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस राजधानी लखनऊ में सिन्धी समाज ने उन्हें सुबह 10 बजे क्षेत्रीय पार्षद मोनू सिंह गिरीश गुप्ता के साथ में आशियाना चौराहे सहित नाका हिंडोला चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित कर भगति गीतों के साथ मनाया चेट्टी चंद मेला कमेटी व सिन्धी पंचायतों के मुखी गण ने संयुक्त रूप से अमर शहीद हेमू कालाणी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
आशियाना के मुखी गण में प्रमुख रूप से भीमन दास , सुदाम चांदवानी, राकेश भागनानी, अशोक चांदवानी सुदाम चंद, वासुदेव सचदेवा नानक चंद लखमानी , पूज्य झूलेलाल सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष अनिल चंदानी सहित मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष श्याम कृष्णानी सुरेश छबलानी तरुण सांगवानी पुनीत लालचंदानी राजू जसवानी इंदर कालाणी हंसराज राजपाल
कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी, नवीन केवलानी अमरनाथ चौधरी घनश्याम दास सहित सभी ने आशियाना और नाका हिंडोला चौराहे पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
इस मौके पर सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए 19 वर्षीय अमर शहीद हेमू कालाणी ने अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए इतनी कम उम्र में इतना बड़ा हौंसला बारूद से भरी हुई अंग्रेजी हुकूमत की ट्रेन को उड़ाने का प्रयास करते वक्त गिरफ्तार हुए उसके बाद हेमू कालाणी को फांसी की सजा सुनाई गई देश व समाज का नाम रोशन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस उतर प्रदेश सहित पूरे देश में मनाया गया।
इस मौके पर नाका हिंडोला चौराहे पर क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता व आशियाना कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मोनू सिंह शामिल हुए जिन्होंने समाज के साथ हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की है।
वाराणसी रोहनिया थाना के नवर्निर्माण कार्य का शिलान्यास, नवीन थाने पर आगन्तुकों के बैठने हेतु, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं कैफेटेरिया की होगी विशेष व्यवस्था
