•   Sunday, 20 Sep, 2026
Taking prompt action the Cholapur police team of Varanasi police station arrested the named accused involved in raping th

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने आदि से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने आदि से संबंधित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु मु0अ0सं0 390/2026 धारा- 64 (2) (M), 351 (3) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रदीप राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी ग्राम-गजोखर खालीसपुर थाना फूलपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक 20.09.2026 समय करीब 14.35 बजे थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकच्छेपुर स्थित ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

आज दिनाक 20.09.2026 को आगंतुका/वादिनी द्वारा थाना चोलापुर पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ दुष्कर्म करना, वादिनी तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्रा०पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर द्वारा संपादित की जा रही है।

पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी का विवरण-

प्रदीप राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी ग्राम- गजोखर खालीसपुर थाना फूलपुर कमि० वाराणसी उम्र 31 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 390/2026 धारा- 64 (2) (M), 351 (3) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकच्छेपुर स्थित ईट भट्टे के पास से, आज दिनांक 20.09.2026 समय करीब 14.35 बजे ।

गिरफ्तारी/अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 संध्या जायसवाल थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 अनुनेश सिंह थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

4. का0 दिनेश सिंह थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

5. रि0का0 संजीत कुमार थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)