वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगद बरामद
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगद बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 321/2026 धारा-305ए, 331 (4), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से संबंधित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना बड़ागांव जनपद गाजीपुर हालपता - अवलेशपुर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 13.09.2026, समय 15.20 बजे, थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत नाथुपुर से बीएलडब्ल्यू जाने वाले रोड से चोरी के विभिन्न ब्रांड के कुल पैकेट 170 सिगरेट व 3000/- रू० नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के सबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
आज दिनांक 13.09.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के दुकान से सिगरेट, चाकलेट व नगद चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुहेल खां द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना बड़ागांव जनपद गाजीपुर हालपता- अवलेशपुर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 13.09.2026, समय 15.20 बजे, थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत नाथुपुर से बीएलडब्ल्यू जाने वाले रोड से।
बरामदगी का विवरण-
विभिन्न ब्रांड के कुल पैकेट 170 सिगरेट व 3000/- रू० नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 321/2026 धारा-305ए, 331(4), 317 (2) बी०एन०एस० थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 विशाल कुमार सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 सुहेल खां थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
5. का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
6. का0 अभ्युदन सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
7. का0 अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगद बरामद