•   Sunday, 17 May, 2026
The Municipal Commissioner stated clearly that the drains will be cleaned before the monsoon and strict action will be taken if the silt is not removed. He expressed displeasure over the haphaz and directed their immediate removal.

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा मानसून से पहले साफ होंगे नाले, सिल्ट न हटने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सड़कों के किनारे बेतरतीब पत्थरों और ईंटों पर जताई नाराजगी, तत्काल हटाने के निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा मानसून से पहले साफ होंगे नाले, सिल्ट न हटने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सड़कों के किनारे बेतरतीब पत्थरों और ईंटों पर जताई नाराजगी, तत्काल हटाने के निर्देश


नगर विकास मंत्री ने सर्किट हाउस में की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया समय से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश

अधिकारियों से नियमित निरीक्षण व पर्वेक्षण करने का दिया आदेश, छोटी समस्याओं को न करें नजरअंदाज

​वाराणसी :-  आगामी बरसात के मौसम में काशीवासियों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन भी सजग  है।  

सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस पर विशेष जोर दिया। 

उन्होंने नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से मानसून के मद्देनजर शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया । 
 
मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल नालों से कचरा निकालना काफी नहीं है, बल्कि नालों से निकलने वाली सिल्ट (कीचड़ और मलबा) का समय से उठान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि वह दोबारा बहकर नालों में न जाए और सड़कों पर गंदगी न फैले।

​स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों से नियमित फील्ड निरीक्षण करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि नाला सफाई या किसी अन्य कार्य में लापरवाही मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। 

मंत्री ने समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कमी को दूर करने के लिए विभाग आपस में तालमेल बिठाएं और छोटी-छोटी जनसमस्याओं को भी कतई नजरअंदाज न करें। 

उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए तत्काल पैचवर्क शुरू करने के आदेश दिए।

​शहर के बुनियादी ढांचे और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई। 

सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से पड़े पत्थर और निर्माण मलबे पर उन्होंने कहा कि इनसे हर वक्त भीषण सड़क दुर्घटनाओं का भय बना रहता है, इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर पूरी सड़क को व्यवस्थित और साफ किया जाए। 

उन्होंने सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा कराने पर बल दिया।

​बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की कमान संभालते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। 

उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि शहर के 18 वार्डों में सीवर नेटवर्क को दुरुस्त करने और शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने का कार्य बेहद जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसे आगामी दिसंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाएगा। 

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, अमित कुमार, विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह, जलकल जीएम अनूप सिंह और एनएसए एसके चौधरी समेत अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)