नगर निगम वाराणसी ने शहर के 39 प्रमुख स्थानों पर शुरू हुआ वाटर कूलर व प्याऊ, राहगीरों को राहत भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने किया शहर के विभिन्न इलाको में ठंडे पानी का इंतजाम
नगर निगम वाराणसी ने शहर के 39 प्रमुख स्थानों पर शुरू हुआ वाटर कूलर व प्याऊ, राहगीरों को राहत
भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने किया शहर के विभिन्न इलाको में ठंडे पानी का इंतजाम
भविष्य में आवश्यकता व डिमांड पर सुविधाओं में विस्तार का भी विकल्प खुला
वाराणसी :- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नगर निगम ने शहरवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत दी है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने 17 स्थानों पर वाटर कूलर और 22 स्थानों पर प्याऊ का इंतजाम किया है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य आम जनता को पीने का ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है।
प्याऊ का संचालन उद्यान विभाग की देखरेख में किया जा रहा है और इन्हें शहर के भीड़भाड़ वाले और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है।
निगम का कहना है कि अगर किसी अन्य क्षेत्र से मांग आती है, तो भविष्य में इन सुविधाओं की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।
यहां मिल रही है पानी की सुविधा
नगर निगम द्वारा वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।
अस्सी घाट, रवीदास गेट, गोलघर कचहरी रोड, पांडेयपुर चौराहा, कचहरी परिसर, सारनाथ जोनल कार्यालय, धोबीघाट बजरडीहा, महमूरगंज तिराहा, ऋषे-माण्डवी जोनल कार्यालय, रामनगर किला और मंसा देवी मंदिर सहित कुल 13 स्थानों पर वाटर कूलर अब पूरी तरह से चालू हो गए हैं।
वहीं शेष स्थानों पर भी जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, शहर के 22 अन्य प्रमुख स्थलों पर भी प्याऊ शुरू किए गए हैं।
इनमें लक्सा थाने के पास, रत्नाकर पार्क, आनंद बाग पार्क, मैदागिन, शहीद उद्यान (पूर्वी द्वार के पास), कचहरी, पांडेयपुर हनुमान मंदिर, मच्छोदरी पार्क, तेलियाबाग तिराहा, रामकटोरा चौराहा, सिगरा थाने के सामने और विभिन्न प्रमुख घाट जैसे अस्सी घाट, दशाश्वमेध, नमोघाट और भैंसासुर घाट शामिल हैं।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
नगर निगम वाराणसी ने शहर के 39 प्रमुख स्थानों पर शुरू हुआ वाटर कूलर व प्याऊ, राहगीरों को राहत भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने किया शहर के विभिन्न इलाको में ठंडे पानी का इंतजाम
नाला सफाई से असंतुष्ट, दिया कार्रवाई का निर्देश, महापौर वाराणसी ने किया चितईपुर क्षेत्र के नालों का निरीक्षण, बरसात में नागरिकों को जलभराव से बचाने की कवायद