•   Tuesday, 01 Sep, 2026
The accused of committing obscene acts was arrested by the Mission Shakti Police team of Varanasi Po

वाराणसी थाना भेलूपुर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
        
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा आशिर्वाद पार्क के बगल से राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त आशुतोष मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभात शंकर मिश्रा निवासी प्लाट नं0 64 ज्वाहर नगर एक्स्टेंसन भेलूपूर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र- 32 वर्ष को दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 23.55 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आशुतोष मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभात शंकर मिश्रा निवासी प्लाट नं0 64 ज्वाहर नगर एक्स्टेंसन भेलूपूर कमि0 वाराणसी उम्र- 32 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 30.08.2026, समय करीब 23.55 बजे, स्थान- आशिर्वाद पार्क के बगल

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0503/2026, धारा- 296 BNS थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी
2. म0उ0नि0 शिखा कुमारी थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 संजय पाण्डेय थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0का0 आँचल थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 पन्नालाल यादव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 पवन कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन,
कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)