•   Wednesday, 14 Oct, 2026
The function was held in the briefing hall of Police Line under the chairmanship of Police Commissio the address of Hon'ble Chief Minister was telecast live.

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में आयोजित हुआ समारोह, मा0 मुख्यमंत्री के उद्बोधन का हुआ सजीव प्रसारण

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में आयोजित हुआ समारोह, मा0 मुख्यमंत्री के उद्बोधन का हुआ सजीव प्रसारण

पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ आयोजन: 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया तथा कमिश्नरेट वाराणसी में नियुक्त ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के योगदान को सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत: 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा समारोह में उपस्थित माननीय जन प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रहरियों, सम्मानित महिलाओं एवं जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रहरियों की भूमिका और पुलिस व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार: 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि किए जाने पर बधाई एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब ग्राम प्रहरियों को 3,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्णय को भी ग्राम प्रहरियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुलिस व्यवस्था की मजबूत नींव हैं ग्राम प्रहरी: 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं, जो गांवों में रहकर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हैं। वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और ग्रामीण पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं। उनके समर्पण एवं अनुभव से पुलिस को जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। 

14 ग्राम प्रहरियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान: 

समारोह में माननीय डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग), श्रीमती पूनम मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद (एमएलसी), अवधेश कुमार सिंह, विधायक पिण्डरा विधानसभा तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा जनपद के 14 ग्राम प्रहरियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान: 

मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली म0का0 प्रियंका पटेल, म0का0 चांदनी पटेल एवं म0का0 संध्या राय को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, म0उ0नि0 मानसी वर्मा, म0का0 लक्ष्मी तिवारी, म0का0 विजया, म0का0 हेमा वाजपेई एवं म0का0 मोनी यादव सहित समाज की तीन अन्य सशक्त महिलाओं को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।

जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों एवं महिलाओं के योगदान को सराहा: 

समारोह में उपस्थित माननीय जन प्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों एवं सम्मानित महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्यों, सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं तथा स्थानीय स्तर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 

समारोह में माननीय डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग), श्रीमती पूनम मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद तथा अवधेश कुमार सिंह, विधायक पिण्डरा सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों तथा समाज की तीन सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि के साथ 3,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय तथा 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग की मजबूत नींव हैं, जो पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण, सूचना संकलन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध/जनसुनवाई विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)