•   Monday, 07 Sep, 2026
The main accused in the Shreya Upadhyay murder case Vivek Choubey was arrested during a police encounter by the Varanasi police team at Rajatalab police station. He w

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में का मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार,पैर में लगी गोली; अवैध तमंचा-कारतूस, बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में का मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ के दौरान  गिरफ्तार,पैर में लगी गोली; अवैध तमंचा-कारतूस, बरामद

दिनांक 18.08.2026 को श्रेया उपाध्याय, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मरुई, थाना राजातालाब, वाराणसी के लापता होने तथा दिनांक 20.08.2026 को उनका शव थाना रोहनिया क्षेत्रान्तर्गत बच्छाव पश्चिमपुरा में बरामद होने के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।।

*घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना राजातालाब एवं एसओजी की 04 पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।*

वाराणसी थाना राजातालाब एवं एसओजी की पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त पुनीत मिश्रा, उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके उपरांत दिनांक 27.08.2026 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अभियुक्त रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गठित पुलिस टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 07.09.2026 को थाना राजातालाब की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त जगतदेवपुर की ओर से कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जगतदेवपुर के पास चेकिंग प्रारम्भ की गई।

इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पैदल भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जक्खिनी भेजा गया।
घायल अभियुक्त की पहचान विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल द्वारा बताया गया कि श्रेया की शादी अन्यत्र तय होने से नाराज होकर उसने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर दिनांक 18.08.2026 को श्रेया उपाध्याय की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पर एवं 3/25/5/27 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1), 3(5), 238(क) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त था।

अभियोग जिसके अन्तर्गत गिरफ्तारी हुई

1. मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1), 3(5), 238(क) बीएनएस, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण

1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर।
2. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर।
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1 विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर, वाराणसी उम्र-29 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 राजेश मौर्य, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
4. उ0नि0 सुनील यादव, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
5. उ0नि0 रोहित दूबे, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
6. का0 राजू सोनकर, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
7. का0 देवानंद, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
8. का0 रोहित वर्मा, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
9. हे0का0 चालक गिरजा शंकर, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
10. रिक्रूट का0 चन्दन मौर्या, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिसउपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)