वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया गया
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया गया
थाना फूलपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डरा बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी दिनांक 16.09.2026 को पढ़ने के लिए स्कूल गया था, जो शाम तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी बालक का पता न चलने पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-0297/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालक की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस एवं सी-प्लान ऐप की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप आज दिनांक 19.09.2026 को गुमशुदा बालक शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत बालक को सकुशल उसके परिजन प्रमोद कुमार माथुर की सुपुर्दगी में दिया गया। बालक को सकुशल पाकर परिजन द्वारा थाना फूलपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
2. निरीक्षक अजय राय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 जितेन्द्र यादव, हल्का प्रभारी पिण्डरा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 आशीष कुमार पाल, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
कमिश्नरेट वाराणसी में बेहतर पुलिसिंग की नई पहल पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना कैण्ट का किया निरीक्षण, कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिसकर्मी की सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश