वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जीएसटी सम्बन्धी आर्थिक धोखाधडी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जीएसटी सम्बन्धी आर्थिक धोखाधडी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 01. हरिश्चंद गौड़ पुत्र टीका चंद गौड निवासी बी 3/ 528 गली न0 11 डी ब्लाक तीसरा पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली उम्र करीब 34 वर्ष 02. नूरा उर्फ नूर पुत्र मुस्तकिम निवासी प्रेम नगर लोनी इंटर कालेज थाना लोनी जिला गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष को थाना भेलूपुर पर पूछताछ के उपरान्त दिनांक 01.04.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो०आम में किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- मु0अ0सं0-0529/2025, धारा 319 (2), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस व 132 जीएसटी अधिनियम बाबत मेसर्स VG ENTERPRISES के मालिक द्वारा धोखाधड़ी करते हुए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर गलत तथ्यों को दर्शाते हुए अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया जाना तथा जीएसटी चोरी करने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. हरिश्चंद गौड़ पुत्र टीका चंद गौड निवासी बी 3/ 528 गली न0 11 डी ब्लाक तीसरा पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली उम्र करीब 34 वर्ष ।
2. नूर उर्फ नूरा पुत्र मुस्तकिम निवासी प्रेम नगर लोनी इंटर कालेज थाना लोनी जिला गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष ।
अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-0529/2025 धारा 319(2), 318(4),338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 132 जीएसटी
अधिनियम, थाना भेलूपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 प्रदीप निषाद थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
3. उ0नि0 हिमान्शु मिश्रा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
4. का0 अंकित मिश्रा एसओजी कमि० वाराणसी
5. का0 आलोक मौर्या एसओजी कमि० वाराणसी
6. का0 विराट सिंह साइबर सेल कमि० वाराणसी
7. का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमि० वाराणसी
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
