वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दो आरोपीगण गिरफ्तार
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दो आरोपीगण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पंजीकृत मु0अ0सं0-0031/2026 धारा 109 (1), 110, 191(2), 118(2) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 वांछित 1. आयुष राय पुत्र बलवन्त राय, निवासी लखनऊ उम्र 20 वर्ष, 2. विशाल यादव पुत्र स्व० केशव यादव, निवासी जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष को दिनांक 02.04.2026 को मोहन सराय अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 02.04.2026, समय करीब 21.00, स्थान मोहन सराय अण्डरपास के पास ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. आयुष राय पुत्र बलवन्त राय, निवासी लखनऊ (वर्तमान पता बिरला छात्रावास, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।
2. विशाल यादव पुत्र स्व० केशव यादव, निवासी जनपद चन्दौली (वर्तमान पता छित्तूपुर, थाना लंका, वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त आयुष राय-
1. मु0अ0सं0-418/2025, धारा- 115(2), 191(2), 191(3), 351 (3), 352 भा०न्या०सं० थाना लंका वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 धनंजय मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 आदित्य तिवारी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 प्रशान्त तिवारी (सर्विलांस सेल) कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी