•   Monday, 13 Jul, 2026
Two accused wanted for theft arrested by Varanasi Police Station Bhelupur stolen jewellery estimated to be worth Rs 4 lakh and Rs 9 000 cash recovered.

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में वांछित 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी गये आभूषण अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये व नव हजार रुपये नगद बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में वांछित 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी गये आभूषण अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये व नव हजार रुपये नगद बरामद

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना भेलूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0415/2026, धारा- 331(3), 305(a) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 अभियुक्तगण 1. अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र सुशील कुमार गुप्ता पता म0नं0 B-24/25 काश्मीरीगंज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष, 2. राहुल सोनी पुत्र रतिलाल सोनी हाल पता मानसनगर कॉलोनी एल वन कोचिंग के पास दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर वाराणसी व मूल पता म0नं0 141 रिज़वी खान मोहल्ला हलालका रोड थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 02.00 बजे, गुरुधाम चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गये आभूषण 08 जोड़ी बेरा बचकानी, 05 अदद सिकड़ी बचकानी, 01 अदद अंगूठी व 01 जोड़ी पायल बचकानी, 01 जोड़ी पायल, 01 अदद मंगलसूत्र माला टूटी हुई, 04 जोड़ी बिछिया, 01 अदद चैन, 01 अदद ब्रेसलेट तथा 01 अदद सिकड़ी 01 ग्राम गोल्ड, पीली धातु की 01 जोड़ी कान की बाली व 01 अदद नाक की लौंग व चोरी के ₹ 9,000/- रुपये बरामद कर थाना भेलूपुर द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0415/2026 धारा 331 (3), 305 (a) बी0एन0एस0 2023 बाबत अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के घर का ताला तोड़कर आभूषण व नगद रुपया चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र सुशील कुमार गुप्ता पता म0नं0 B-24/25 काश्मीरीगंज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. राहुल सोनी पुत्र रतिलाल सोनी हाल पता मानसनगर कॉलोनी एल वन कोचिंग के पास दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर वाराणसी व मूल पता म०नं0 141 रिज़वी खान मोहल्ला हलालका रोड थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

08 जोड़ी बेरा बचकानी, 05 अदद सिकड़ी बचकानी, 01 अदद अंगूठी व 01 जोड़ी पायल बचकानी, 01 जोड़ी पायल, 01 अदद मंगलसूत्र माला टूटी हुई, 04 जोड़ी बिछिया, 01 अदद चैन, 01 अदद ब्रेसलेट तथा 01 अदद सिकड़ी 01 ग्राम गोल्ड, पीली धातु की 01 जोड़ी कान की बाली व 01 अदद नाक की लौंग व चोरी के बरामद ₹ 9,000/- रुपये बरामद । 4

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 12.07.2026, समय करीब 02.00 बजे, स्थान- गुरुधाम चौराहे के पास से

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-0415/2026, धारा- 331 (3), 305 (a) बीएनएस 2023 थाना भेलूपुर वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 रणजीत श्रीवास्तव चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 शिवनारायण थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

4. रि0का0 पन्नेलाल थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)