पुलिस कमिश्नर का आदेश मिलते ही वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर बिना कागजात, नियम उल्लंघन एवं संदिग्ध वाहनों का चालान एवं सीज की कार्यवाही
कानून व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए थाना लंका पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बिना कागजात, उल्टे दिशा से आ रहे वाहन, नियम उल्लंघन, एवं संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 68 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 23 दोपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत कुल ₹2,62, 110/- का सम्मन शुल्क निर्धारित किया गया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बिना कागजात, नियम उल्लंघन एवं संदिग्ध वाहनों का चालान एवं सीज की कार्यवाही अमल में लाई गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट, बिना वैध प्रपत्र, तीन सवारी, संशोधित नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 68 वाहनों का चालान किया गया।
साथ ही गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 23 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत कुल ₹2,62,110/- का सम्मन शुल्क निर्धारित किया गया।
थाना लंका पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं एवं अन्य लोगों की स्रक्षा सुनिश्चित करें।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण--
1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी।
2. म0उ0नि0 शिप्रा सिंह, चौकी प्रभारी संकटमोचन, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
3. उ0नि0 अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी नगवां थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
4. उ0नि0 पवन पाण्डेय, चौकी प्रभारी रमना, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
5. उ0नि0 अनिल कुमार, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बीएचयू, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
6. म0उ0नि0 निहारिका साहू, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
7. उ0नि0 स्वप्निल सिंह, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
8. का0 कमल सिंह, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
9. का0 हृदय कुमार, थाना लंका कमि0-वाराणसी।
10. का0 चन्द्रशेखर, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
11. हे0का0 मनोज कुमार सिंह, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
12. का0 चंदन गौतम, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
13. का0 उमेश गुप्ता, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
14. का0 रवि सिंह यादव, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
15. का0 अमित सिंह, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
16. का0 श्यामनारायण, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
17. का0 आदर्श कुमार, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
18. का0 आलोक गोस्वामी, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
19. रि0का0 धिरेन्द्र कुमार, थाना लंका कमि०-वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस कमिश्नर का आदेश मिलते ही वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर बिना कागजात, नियम उल्लंघन एवं संदिग्ध वाहनों का चालान एवं सीज की कार्यवाही