•   Thursday, 11 Jun, 2026
Varanasi Cantt police team recovered 44 pouches of illegal country liquor one accused arrested.

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा 44 पाउच अवैध देशी शराब बरामद, 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा 44 पाउच अवैध देशी शराब बरामद, 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना कैण्ट पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.2026 को मु0अ0सं0-0279/2026, धारा-60 आबकारी अधिनियम थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 44 पाउच (08.800 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद करते हुए 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. एक नफर अभियुक्ता उम्र करीब 46 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

44 पाउच (कुल 8.800 लीटर) अवैद्य देशी शराब (विन्डीज लाइम) बरामद।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

दिनांक 11.06.2026 को समय करीब 13.05 बजे, फुलवरिया फ्लाईओवर के पास थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0-0279/2026, धारा-60 आबकारी अधिनियम थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1 प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

2.उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 नाहरकांत यादव थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

4. का0 भवन कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

5.रि०म०कां० अशिता थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)