•   Tuesday, 10 Feb, 2026
Varanasi Chitaipur police station arrested 5 accused of gambling recovered 52 playing cards and a total amount of ₹7030/ cash.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तगण गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व कुल धनराशि ₹7030/-नकदी बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तगण गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व कुल धनराशि ₹7030/-नकदी बरामद 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.02.2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत सरायडंगरी घाट पीपल पेड़ के पास से ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए कुल 05 अभियुक्तगण 1-मोहन गौड़ पुत्र दीनानाथ नि० करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 58 वर्ष 2. रणजीत पटेल पुत्र स्व० छविनाथ नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष 3. सुनील कुमार पटेल पुत्र छोटेलाल नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 35 वर्ष 4. पहालू गौड़ पुत्र स्व० बालकरन नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 45 वर्ष 5. सुजीत कुमार यादव पुत्र राम गोविन्द नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 0028/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण:-

1. ताश के 52 पत्ते

2. जुआ की धनराशि ₹7030/-

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0028/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

अभियुक्तगण का नाम व पता -

1-मोहन गौड़ पुत्र दीनानाथ नि० करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 58 वर्ष

2- रणजीत पटेल पुत्र स्व० छविनाथ नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष

3- सुनील कुमार पटेल पुत्र छोटेलाल नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 35 वर्ष

4- पहालू गौड़ पुत्र स्व० बालकरन नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 45 वर्ष

5- सुजीत कुमार यादव पुत्र राम गोविन्द नि० सरायडंगरी थाना चितईपुर उम्र 35 वर्ष

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 08/02/2026 को, स्थान- थाना चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत

सरायडंगरी घाट पीपल पेड़ के पास से।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 विवेक शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0का0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)