वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ओटीएस-2026 योजना के अंतर्गत विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ओटीएस-2026 योजना के अंतर्गत विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे
वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय योजनाओं में ऐसे आवंटियों/बकायेदारों को राहत प्रदान करना है, जिन्होंने आवंटित संपत्तियों के सापेक्ष देय किश्तों का समय पर भुगतान न करने के कारण डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गए हैं।
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देशानुसार एवं सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन योजनाओं में आवंटियों/बकायेदारों की अधिक धनराशि बकाया है, वहां मौके पर विशेष कैंप लगाकर आवंटियों को ओ.टी.एस.-2026 योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी तथा आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं में निम्नवत तिथियों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे—
1. लालपुर आवासीय योजना प्रथम व द्वितीय चरण – 25.04.2026
2. पाण्डेयपुर आवासीय योजना – 28.04.2026
3. प्रधानमंत्री आवासीय योजना, दासेपुर, हरहुआ – 02.05.2026
4. संजय गांधी नगर आवासीय योजना – 05.05.2026
5. गंगा नगर आवासीय योजना – 08.05.2026
6. बड़ी गैबी आवासीय योजना – 11.05.2026
7. रामनगर आवासीय योजना – 14.05.2026
उपरोक्त निर्धारित तिथियों पर संबंधित योजना से जुड़े बकायेदारों के बकाया विवरण के साथ संबंधित पटल सहायक, रेंट कलेक्टर एवं आउटसोर्सिंग कार्मिक कैंप में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा बकायेदारों को योजना के लाभ एवं अवसरों की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त करेंगे।
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सभी संबंधित आवंटियों/बकायेदारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए ओ.टी.एस.-2026 योजना के अंतर्गत अपना बकाया निस्तारण कराएं।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ओटीएस-2026 योजना के अंतर्गत विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर और सक्रिय हुआ निगम, काशी को चमकाने की तैयारी सेंट्रल कमांड से होगी मॉनिटरिंग, वार्डवार महापौर स्वयं करेंगे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण