•   Sunday, 28 Jun, 2026
Varanasi Kotwali police arrested an accused under various sections including fraud and forgery and recovered one Vivo Android mobile phone from his possession.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य धाराओं से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 एण्ड्रायड मोबाइल फोन विवो कंपनी बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य धाराओं से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 एण्ड्रायड मोबाइल फोन विवो कंपनी बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0102/2026 धारा-316(5), 336(3), 338, 340(2), 351(2), 352 BNS मे वांछित अभियुक्त मनीष मद्धेशिया पुत्र अमर नाथ निवासी स्थाई पता के 63/166 लोहटिया भवानी स्टील वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष स्थायी अस्थाई पता जे 11/70 नाटी इमली नई बस्ती थाना जैतपुरा वाराणसी को गिरफ्तार किया गया व उसके पास से जामा तलाशी मे 01 विवो कंपनी का एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0102/2026 धारा 316(5), 336(3), 338,

340(2),351(2),352 BNS की विवेचना के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम पूर्व में प्राप्त किये गये अभियुक्त मनीष मद्धेशिया उपरोक्त के मोबाइल नंबर के माध्यम से अभियुक्त उपरोक्त की वर्तमान लोकेशन प्राप्त कर वांछित अभियुक्त उपरोक्त की सुरागरसी पतारसी में लोहटिया चौराहे पर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना उक्त मुकदमें संबंधित अभियुक्त जिसकी तलाश आप द्वारा किया जा रहा है वह इस समय नई बस्ती नाटी इमली में उप डाकघर के पास खड़ा है, भागने की फिराक में है अगर जल्दी किया जाय तो वह पकडा जा सकता है। मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर बताए हुए स्थान पर पहुँचकर कुछ दूर पर खड़े उस व्यक्ति की तरफ बढने लगे तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर घेर घारकर मौक पर ही पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मनीष मद्धेशिया पुत्र अमर नाथ निवासी स्थाई पता के 63/166 लोहटिया भवानी स्टील वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष स्थायी अस्थाई पता जे 11/70 नाटी इमली नई बस्ती थाना जैतपुरा वाराणसी बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- मनीष मद्धेशिया पुत्र अमर नाथ निवासी स्थाई पता के 63/166 लोहटिया भवानी स्टील वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष स्थायी अस्थाई पता जे 11/70 नाटी इमली नई बस्ती थाना जैतपुरा वाराणसी।

बरामदगी का विवरण-

01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन विवो कंपनी

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 28.06.2026 को, स्थानः नाटी इमली के पास उप डाकघर थाना जैतपुरा वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 राहुल गुप्ता, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी

2. रि०आ० मोहन यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी

3. रि०आ० गंगाराम, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी

4. म०आ० कोमल सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)