•   Thursday, 17 Sep, 2026
Varanasi Lanka Police arrested a notorious motorcycle thief and recovered four stolen motorcycles.

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार व चोरी की 4 अदद मो0 साइकिल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार व चोरी की 4 अदद मो0 साइकिल बरामद

 पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से थाना लंका पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 467/2026, धारा- 117(2) बीएनएस व मु0अ0सं0- 466/2026, धारा- 303(2), 117(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विकास कुमार गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता निवासी सालारपुर पंचकोषी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 26 वर्ष को सामने घाट लंका पुल के नीचे से दिनांक 16.09.2026 को समय 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संबंधित अभियोग विवरण-

1. मु0अ0सं0- 467/2026, धारा- 117(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 

2. मु0अ0सं0- 466/2026, धारा- 303(2) /117(2) बीएनएस थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी ।

अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0- 81/2025, धारा- 303(2) /117(2) बीएनएस थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. मु0अ0सं0- 467/2026, धारा- 117(2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी । 

3. मु0अ0सं0- 466/2026, धारा- 303(2) /117(2) बीएनएस थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी ।

नाम पता अभियुक्तगण- विकास कुमार गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता निवासी सालारपुर पंचकोषी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- बरामदशुदा कुल 04 अदद मोटरसाइकिल-

1. वाहन पैशन प्रो रंग ब्लैक,

2. महिन्द्र सेन्ट्रो, रंग काला, 

3. स्पेल्डर, रंग काला, 

4. पैशन प्रो

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-  दिनांक 16.9.2026, स्थान- सामने घाट लंका पुल के नीचे से समय 22.55 बजे गिरफ्तार ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 सौरभ तिवारी चौकी प्रभारी बीएचयू, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 शिवाकान्त शर्मा, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 मनोज सिह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0का0 अच्छेलाल थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त काशी जोन

कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)