•   Monday, 16 Feb, 2026
Varanasi Lanka police arrested a total of 4 accused (2 women 1 man and 1 juvenile) who were involved in thefts from various places; stolen goods mobile phones and Rs 40 350 cash were recovered from their possession.

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा द्वारा विभिन्न जगहों से चोरी करने वाले 2 महिला, 1 पुरुष व 1 बालअपचारी) कुल 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान, मोबाइल व 40,350 रुपये नगद बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा द्वारा विभिन्न जगहों से चोरी करने वाले 2 महिला, 1 पुरुष व 1 बालअपचारी) कुल 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान, मोबाइल व 40,350 रुपये नगद बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों से चोरी करने वाले आरोपी 1. वेमूला मनेष पुत्र वाडे वेमूला नागेश्वर राव निवासी 11-42, संजीव नगर थन्डा कुरनूल आंध्र प्रदेश उम्र 36 वर्ष, 2. एक नफर अभियुक्ता उम्र 34 वर्ष, 3. एक नफर अभियुक्ता उम्र 39 वर्ष व 01 नफर बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के सामने से दिनांक 15.02.26 समय 01.35 पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

घटना का विवरण- दिनांक 12.02.2026 को पीड़िता द्वारा थाना लंका पर सूचना दी गई की जब वह संकट

मोचन मन्दिर में दर्शन करने आई थी उसी समय उनके पर्स में से दो लाख रूपये चोरी हो गये, जब वह मन्दिर से निकल के होटल में पहुँची, तब वहाँ अपना पर्स देखी, तो उसमें पैसे नही थे। प्राप्त सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश के क्रम में थाना लंका पुलिस द्वारा (02 महिला, 01 पुरुष व 01 बालअपचारी) कुल 04 अभियुक्तगण को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के सामने से दिनांक 15.02.2026 समय 01.35 पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त रुप से बताया जा रहा है की भीड़ भाड़ वाली जगह से पैसे व सामान चुराते हैं आप लोगो द्वारा पकड़े गये एक फोन सैमसंग भी मेरे द्वारा चुराया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0087/2026, धारा 303(2) व बढ़ोतरी धारा 317 (2) बीएनएस

थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियक्तगण का विवरण-

1. वेमूला मनेष पुत्र वाडे वेमूला नागेश्वर राव निवासी 11-42, संजीव नगर थन्डा कुरनूल आंध्र प्रदेश उम्र 36 वर्ष।

2. एक नफर अभियुक्ता उम्र 34 वर्ष ।

3. एक नफर अभियुक्ता उम्र 39 वर्ष।

4. 01 नफर बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष ।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-0087/2026, धारा 303(2) व बढ़ोतरी धारा 317 (2) बीएनएस थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-0130/2024, धारा- 303(2), 317(2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट – वाराणसी।

बरमादगी का विवरणः-

1. 01 अदद पीली धातु की पूजा वाली डोलची,

2. 02 अदद पीली धातु का गिलास,

3. 06 अदद सफेद धातु का बर्तन,

4. 01 अदद सफेद धातु की थाली,

5. 02 अदद कपड़े (सूट सेट)

6. 08 अदद कपड़े (फ्रॉक),

7. 04 अदद कीपैड मोबाइल

8. 03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व

9. 40,350 रुपये नकद बरामद

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक 15.02.2026 समय 01.35 बजे स्थानः सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के सामने से थाना लंका कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी।

2. म0उ0नि0 शिप्रा सिंह चौकी प्रभारी संकटमोचन थाना लंका कमि०-वाराणसी।

3. म0उ0नि0 हृदया गुप्ता, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

4. का0 सिद्धार्थ, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

5. का0 श्यामनारायण, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

6. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

7. का0 सूरज सिंह, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

8. का0 पवन कुमार, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

9. का0 कृष्णकांत पाण्डेय, थाना लंका कमि०-वाराणसी।

10. का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल, कमि०-वाराणसी।

 

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी...वाराणसी
Comment As:

Comment (0)