•   Friday, 17 Apr, 2026
Varanasi Laxmi Police Station arrested 1 warrantee Deepak Soni.

वाराणसी थाना लक्सा पुलिस द्वारा 1 वारंटी दीपक सोनी को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लक्सा पुलिस द्वारा 1 वारंटी दीपक सोनी को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं/ वारंटी/ वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ व प्रभारी निरीक्षक थाना लक्सा के कुशल नेतृत्व में थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय सिविल जज (जेडी) - एफटीसी- द्वितीय वाराणसी द्वारा जारी मु0नं0- 115541/2023 धारा 138 एनआईए एक्ट ता0पे0 13.05.2026 से सम्बन्धित वारण्टी दीपक सोनी पुत्र रतन लाल सोनी निवासी फ्लैट नं0 4 आयूषी अपार्टमेन्ट सेकेन्ड फ्लोर महमूरगंज थाना भेलुपुर हालपता श्रीराम नगर कालोनी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष को दिनांक 17.04.2026 को थाना चौक के पीछे दीना चाट की गली से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दीपक सोनी पुत्र श्री रतन लाल सोनी निवासी फ्लैट नं0 4 आयूषी अपार्टमेन्ट सेकेन्ड फ्लोर महमूरगंज थाना भेलुपुर हालपता श्रीराम नगर कालोनी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष राजू कुमार थाना लक्सा कमि० वाराणसी ।

2. उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौकी प्रभारी औरंगाबाद थाना लक्सा कमि० वाराणसी ।

3. उ0नि0 शिवकुमार थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

4. का0 प्रदीप शर्मा थाना लक्सा कमि० वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)